रविवार, 30 सितंबर 2012
औरत
औरत ने अपने लिए
रच लिए हैं नए ग्रन्थ
औरत ने अपने लिए
तराश लिए हैं नए खुदा
औरत ने अपने लिए
बना ली हैं नै राहें ...
खोज लिए हैं नए पद -चिन्ह ..
अब औरत सिराज रही है
एक नई पृथ्वी
एक नया सूरज
एक नया आसमान
ढूंढ लिया है अपने लिए
एक नया साथी ...
एक नया हमसफ़र ...
मंगलवार, 25 सितंबर 2012
बुधवार, 19 सितंबर 2012
जूनून ....
(के रविन्द्र के लिए )
होना चाहिए जूनून
तभी मिल सकता है सुकून
वरना किसे फुर्सत है
किसी का नाम ले
तुम्हारा जूनून ही
है तुम्हारी पहचान
जो देती है तुम्हे
नित नई ऊंचाइयां
नित नई उड़ान.....
सोमवार, 3 सितंबर 2012
वजूद इस बारिश में
रविवार, 2 सितंबर 2012
कितनी बार लोगे परीक्षा
शुक्रवार, 31 अगस्त 2012
कोयला
बुधवार, 29 अगस्त 2012
झख मार रहा हूँ
मंगलवार, 28 अगस्त 2012
गुरुवार, 16 अगस्त 2012
क्रान्ति या भ्रान्ति
शुक्रवार, 3 अगस्त 2012
हर दिन हर पल
हर दिन हर पल
कुछ न कर पाने के
बहाने खोजना
हर दिन हर पल
कुछ न कुछ हाथ से
छूट जाने का गम मनाना
हर दिन हर पल
कल से सब कुछ
ठीक कर लिए जाने के
खुद से वादे करना
यही तो हो रहा है मेरे साथ
क्या आप भी इसी बीमारी से ग्रस्त हैं...? वो आ रहे हैं
लश्कर फौज लेकर
वो आ रहे हैं
बख्तरबंद गाड़ियों की आड़ लेकर
वो आ रहे हैं
लड़ाकू विमानों में छुपकर
वो आ रहे हैं
संबिधान और कानून का सहारा लेकर
इतनी तैयारिओं के बाद भी
अपनी भूखी नंगी बेबस प्रजा के गुस्से से
वो कितने भयभीत हैं ......
कुछ न कर पाने के
बहाने खोजना
हर दिन हर पल
कुछ न कुछ हाथ से
छूट जाने का गम मनाना
हर दिन हर पल
कल से सब कुछ
ठीक कर लिए जाने के
खुद से वादे करना
यही तो हो रहा है मेरे साथ
क्या आप भी इसी बीमारी से ग्रस्त हैं...? वो आ रहे हैं
लश्कर फौज लेकर
वो आ रहे हैं
बख्तरबंद गाड़ियों की आड़ लेकर
वो आ रहे हैं
लड़ाकू विमानों में छुपकर
वो आ रहे हैं
संबिधान और कानून का सहारा लेकर
इतनी तैयारिओं के बाद भी
अपनी भूखी नंगी बेबस प्रजा के गुस्से से
वो कितने भयभीत हैं ......
gumshuda-chehre
शुक्रवार, 27 जुलाई 2012
बेटियाँ
निडर होकर कर रही मार्च पास्ट
बेटियाँ
जीतने चली हैं जंग
बेटियाँ
करेंगी घोषणा
जीत लिए मैदान हमने
पिता की चिंता अब नही हैं बेटियाँ
माँ की परेशानी नही हैं बेटियाँ
भाई के रक्षा-बंधन की मोहताज
अब नही हैं बेटियाँ
पति की दुत्कार अब
नही सहेंगी बेटियाँ
बेटियों ने अपनी किस्मत
खुद लिख लेने का कर दिया ऐलान हैं
बेटियों ने तलाश लिए अपने लिए नए खुदा ....
सदस्यता लें
संदेश (Atom)















