Total Pageviews

Tuesday, September 10, 2013

एक बार फिर

एक बार फिर 
इकट्ठा हो रही वही ताकतें 

एक बार फिर 
सज रहे वैसे ही मंच 

एक बार फिर 
जुट रही भीड़
कुछ पा जाने की आस में
              भूखे-नंगों की 

एक बार फिर 
सुनाई दे रहीं,   
        वही ध्वंसात्मक  धुनें 

एक बार फिर 
गूँज रही फ़ौजी जूतों की थाप  

एक बार फिर 
थिरक रहे दंगाइयों, आतंकियों के पाँव 

एक बार फिर 
उठ रही लपटें
धुए से काला हो गया आकाश 

एक बार  फिर
गुम हुए जा रहे
शब्दकोष से अच्छे प्यारे शब्द 

एक बार फिर 
कवि निराश है, उदास है, हताश है...

3 comments:

  1. कल 22/09/2013 को आपकी पोस्ट का लिंक होगा http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर
    धन्यवाद!

    ReplyDelete
  2. वाह, बहुत सटीक रचना

    ReplyDelete